Share Market Live Analysis : जंग के बीच कैसा रहेगा आज शेयर बाजार का हाल ? | Stock To Watch Today
Share Market Live Analysis : जंग के बीच कैसा रहेगा आज शेयर बाजार का हाल ? | Stock To Watch Today अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर खत्म होने का ऐलान किया तो एक कारोबारी दिन पहले घरेलू मार्केट में कोहराम मच गया था, लेकिन इसका विदेशी निवेशकों ने फायदा उठाया जिसने आज शुरुआती कारोबार में रौनक बिखेर दी। एक कारोबारी दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 दो-दो फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए थे लेकिन आज ये बढ़त के साथ खुले। इसके असर से आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गए तो निफ्टी 50 भी 24000 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट को सपोर्ट मिला। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है। #sharemarket #stockmarket #stockupdate #sharemarketnews
Added
Know someone who'd love this clip?
Share it with friends and fellow fans.